Shani Dev: सनातन धर्म के मुताबिक शनि देव लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन्हें अच्छा फल मिलता है और जो बुरे कर्म करते हैं उन्हें अशुभ फल मिलता है। इसीलिए शनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है। शनि के प्रकोप से बचने और उनकी कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति अलग-अलग उपाय करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब भी राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) करता है या अपनी चाल बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। इस दौरान शनि देव कुछ राशियों को ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्त करते हैं।

2023 में राशि के जातकों का भाग्य बदलेगा | Shani Dev In 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्टूबर 2022 को शनि (Shani Rashi Parivartan 2023) ने मकर राशि में प्रवेश किया है। 17 जनवरी 2023 तक ये मकर राशि में रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि के वक्री होने पर कई राशियों को काफी कष्ट होता है। 17 जनवरी 2023 को रात्रि 08:02 बजे शनि वक्री अवस्था में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि बहुत धीरे चलता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई वर्ष का समय लगता है। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव सभी को झेलना पड़ता है। 17 जनवरी 2023 को जब शनि मकर राशि (Shani in which Rashi Now) को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर शनि की कृपा होगी। कुछ राशियों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। कुछ राशियों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।

Astrology: कुंभ राशि में शनिदेव कर रहे हैं प्रवेश, 2023 में इन राशियों की चमक सकता है भाग्य; देखें VIDEO

इन राशियों को साढ़े साती से राहत मिलेगी | Shani Dev 2023 Blessing

यदि किसी व्यक्ति के कार्य में लगातार बाधा आती है तो वह व्यक्ति साढ़े साती से पीड़ित कहा जाता है। साढ़े साती साल की अवधि में जातक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन साल 2023 में कईयों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। कुंभ राशि में शनि का गोचर (Shani Gochar 2023 to 2025) मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से राहत दिलाएगा। तो धनु राशि वालों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। तो इन तीन राशियों को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और इन्हें अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023