Akhand Samrajya RajYog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 17 यानी कि आज और गुरु बृहस्पति अप्रैल में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे अखंड साम्राज्य राजयोग (Akhand Samrajya RajYog) का निर्माण हो रहा है। यह योग तब बनता है, जब भी कोई ग्रह लंबे समय से आय (ग्यारह) और दूसरे (धन) भाव में विराजमान होता है। इस योग से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही तरक्की भी होती है। आइए जानते हैं यह योग किन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए अखण्ड साम्राज्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के आय स्थान पर विराजमान हो जाएंगे। क्योंकि कर्मेश, आयेश हो जाएगा। तो पूरी साल आपको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र में ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अप्रैल तक आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह कर्ज के स्थान पर विराजमान रहेंगे। जिससे आप कर्ज चुका सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

अखण्ड साम्राज्य राजयोग आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि 17 जनवरी से आपके ऊपर से ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। साथ ही 22 अप्रैल के बाद आपकी गोचर कुंडली में देवगुरु बृहस्पति आय भाव पर विराजमान होंगे। इसलिए इस समय नौकरी पेशा  लोगों की पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। साथ ही पैतृक संपत्ति आपको मिल सकती है। वहीं नौकरी में बदलाव भी संभव है। साथ ही 22 अप्रैल के बाद आपको शेयर बाजार में भी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए अखण्ड साम्राज्य राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि 17 जनवरी को शनि देव के गोचर करते ही शनि आपके धन भाव पर विराजमान होंगे। इसलिए आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मान- सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी। वहीं फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं पिता से लाभ मिलेगा। साथ ही भाई- बहन से मतभेद दूर होंगे। वैवाहिक जीवन में संबंध सुधरेंगे। वहीं कर्ज की समाप्ति होगी। वहीं 22 अप्रैल के बाद आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023