Shani And Jupiter Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहों के परिवर्तन से लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव देखने को मिलता है। साथ ही कुछ लोगों को लाभ होता है, तो कुछ लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें कर्मफल दाता शनि देव 17 जनवरी को गोचर (Shani Planet Transit) करेंगे, तो वहीं गुरु बृहस्पति अप्रैल की शुरुआत में राशि परिवर्तन (Guru Planet Transit) करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को संपत्ति, सुख और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु और शनि देव का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस साल आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वाहन, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद की प्राप्ति होगी। साथ ही गुरु और शनि देव आपकी लग्जरी लाइफ प्रदान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। किसी प्रापर्टी में विवाद था तो वो सुलझ सकता है। आपको शनि देव के गोचर से ही साढ़ेसाती के मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को भी उनकी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

आप लोगों को गुरु और शनि ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस साल आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। खासकर मार्च महीने के बाद कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ होने के आसार हैं। क्योंकि देव गुरु बृहस्पति आपके कर्म भाव पर स्थित होंगे। साथ ही उनकी दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर पड़ेगी। वहीं सप्तम दृष्टि आपके वाहन और सुख के घर पर होगी। इसलिए इस अवधि पर आपको सुख- साधनों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि और गुरु ग्रह की युति तुला राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस शनि देव आपको लैविश लाइफ प्रदान कर सकते हैं। वहीं इस समय आप अपना घर भी खरीद सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी में निवेश करके धन कमा सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेशी संस्थानों में पढ़ने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह अवधि फायदेमंद साबित होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023