Vish Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अशुभ और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिनका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 15 अप्रैल को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे विष योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद ही घातक माना जाता है। इसलिए इस योग का कुछ न कुछ प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन हानि और सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

विष योग कर्क राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही घर में किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। वहीं इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए कोई नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही धन का निवेश नहीं करें और नया काम शुरू न करें। वहीं कार्यस्थल पर किसी से वाद- विवाद नहीं करें। अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए विष योग का निर्माण अशुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको असफलता मिल सकती है। इस समय खर्च की अधिकता रह सकती है। साथ ही बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। वहीं अगर कोई बड़ी डील करने जा रहे हो तो अभी रुक जाएं। साथ ही इस समय आप वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

विष योग वृश्चिक राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से यह युति चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। साथ ही आप शनि की ढैय्या भी चल रही है। साथ ही माता की सेहत का ध्यान रखें। कोई अशुभ समाचार मिल सकती है। साथ ही काम और नौकरी पर ध्यान रखें और लापरवाही न करें। साथ ही धन की हानि होने के संकेत हैं। इसलिए धन को लेकर सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023