Shadi ke Upay: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसकी कुंडली में कुछ ग्रह शुभ स्थित होते हैं तो कुछ अशुभ। आपको बता दें कि कुंडली में सप्तम भाव वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी का माना जाता है। अगर इस भाव में कोई अशुभ ग्रह हो तो व्यक्ति की शादी में देरी होती है। वहीं अगर किसी पाप ग्रह की दृष्टि इस स्थान पर पड़ रही हो तो भी विवाह में अड़चन आती है। लेकिन अगर कुछ ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन मिलता है, जिनको करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं उपाय कौन से हैं…

मांगलिक लोगों के विवाह में आती हैं अड़चनें

कोई भी व्यक्ति अगर मांगलिक है, तो भी उसकी शादी होने में अड़चनें आती है। मतलब अगर जन्म या लग्न कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या बारहवें भाव में मंगल ग्रह स्थित है, तो ऐसे लोगों की शादी काफी देर से होती है। मांगलिक दोष होने पर विवाह में अड़चने आती हैं। अगर किसी जातक की शादी हो गई है और वह मांगलिक है, तो उसको हमेशा परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है। इसलिए मांगलिक की शादी मांगलिक से ही की जाती है। इससे मांगलिक दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

करें ये ज्योतिषीय उपाय

हल्दी डालकर करें स्नान

अगर आपके काफी प्रयास के बाद शादी के योग नहीं बन रहे हो तो रोज नहाने की बाल्टी में प्रतिदिन एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। ऐसा करने से विवाह के योग जल्दी बनेंगे। यह उपाय गुरुवार से शुरू कर सकते हैं।

करें ये रुद्राक्ष धारण

रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। इसलिए 6 मुखी रुद्राख धारण करना भी विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का तगड़ा उपाय है। यह रुद्राक्ष आप सोमवार के दिन धारण कर सकते हैं। साथ ही रुद्राक्ष धारण करने से पहले उसका अभिषेक जरूर कर लें।

सप्तमेश की करें पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्तमेश विवाह का भाव है। इसलिए जो ग्रह सप्तमेश हो या सप्तम भाव में जो ग्रह स्थित हो उससे संबंधित उपाय करना चाहिए।

शुक्र ग्रह की करें पूजा- अर्चना

ज्योतिष अनुसार, शुक्र को प्रेम और मधुरता और विवाह का ग्रह माना जाता है। इसलिए अगर शादी के योग नहीं बन रहे हो तो शुक्र ग्रह से संबंधित उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

ओपल रत्न करें धारण

ओपल रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है और शुक्र ग्रह को विवाह का कारक माना जाता है। इसलिए यह रत्न धारण करने से विवाह में आने वाली सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023