Shani Gochar In Kumbh: साल 2023 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें शनि देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव 30 साल बाद 17 जनवरी को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर (Shani Dev Gochar in 2023) करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशियों के लोगों को शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इन राशि से जुड़े जातकों को साल 2023 में आर्थिक लाभ और संपत्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव के गोचर से मकर राशि के जातकों आर्थिक लाभ हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिससे  आर्थिक रूप से मजबूत होते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वर्ष सम्पत्ति खरीदने और बेचने के योग बन रहे हैं। इस साल आपको कारोबार में भी आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं करियर में भी परिवर्तन संभव है। वहीं जिन लोगों का व्यापार ऑयल, खनिज, पेट्रोलियम और लोहे से संबंधित है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के लोगों को शनि देव आशीर्वाद मिल सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से स्वामी हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी। जिससे कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस समय आपको पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। साथ ही नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। साथ ही निवेश से भी आप संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं कारोबार का आप इस साल विस्तार कर सकते हैं। कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

साल 2023 में आप पर शनि देव की कृपा रहने वाली हैं। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी से शनि देव का मित्रता का भाव है। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नौकरी में नए- नए ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही कानूनी मामलों में विजय हो सकते हैं। वहीं साल के मध्य में आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस दौरान आप ईमानदारी और कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त कर पाएंगे। इसलिए प्रयास और मेहनत करते रहें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023