Shani Sade Sati And Dhaiya 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव ने 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर (Shani Transit In Kumbh) लिया है। जिससे 2 राशियों पर शनि की ढैय्या और 1 राशि पर शनि की साढ़ेसाती स्टार्ट हुई है। जिससे इन लोगों को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। साथ ही इस अवधि में इन लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं…

इन राशियों पर शुरू होगी ढैय्या

शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या का कष्टमय प्रभाव शुरू हो गया है। क्योंकि शनि देव कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में आठवें और वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस समय आपके बनते- बनते काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही व्यापार में कम मुनाफा हो सकता है।  

इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती 

शनि देव के 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मीन राशि पर साढ़ेसाती शुरू होगी। साथ ही कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा चरण शरू होगा। आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है, जबकि तीसरे चरण में सेहत पर असर पड़ता है। लेकिन जब शनि तीसरे चरण में पहुंचते हैं, तो कुछ न कुछ देकर जरूर जाते हैं। मतलब व्यक्ति को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

जानिए क्या करें क्या नहीं

  • हर शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही  शनि स्त्रोत का पाठ करें।
  • प्रत्येक शनिवार जरूरमंद और सफाई कर्मचारियों को कुछ न कुछ दान जरूर दें। 
  • पीपल में नियमित रूप से हर शनिवार दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। 
  • जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो वो लोग चींटियों को चीनी मिलाकर आटा खिलाएं।
  • शनि की जब दशा चल रही हो तो मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर शनिवार और मंगलवार को तो बचना ही चाहिए।
  • शनि की दशा में कानूनी मामलों से बचना चाहिए। साथ ही बात को बैठकर सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
  • किसी मजदूर या गरीब को नहीं सताना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023