Palmistry Women Foot Reading: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद उनके आकार और बनावट के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी लड़कियों के बारे में, जिनके पैरों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि वह पति या ससुराल के लिए लकी होती या नहीं। आइए जानते हैं…

पैर पर हो शंख, चक्र या फिर स्‍वास्‍तिक का चिह्न

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि जिन महिलाओं के पैर के तलवे पर कमल, शंख, चक्र या फिर स्‍वास्‍तिक का चिह्न होता है, ऐसी महिलाएं बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। साथ ही ये समाज में मान- सम्मान पाती हैं। ये परिवार को साथ लेकर चलती हैं। साथ ही जिस व्यक्ति की इनसे शादी होती है, उस व्यक्ति का शादी के बाद भाग्योदय होता है।

होती हैं भाग्यशाली

वहीं चौड़, गोल और लाल अंगूठे वाली महिलाओं को भी सामुद्रिक शास्त्र में बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ये जिस घर में जाती हैं। वहां सुख- समृद्धि का वास रहता है। ये जिससे भी शादी करती हैं उस व्‍यक्ति को तेजी से सफलता मिलती है। ये महिलाएं सरकारी नौकरी में किसी ऊंचे पद पर हीती हैं।

होती हैं अच्छी सलाहकार

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं के पैर बेहद मुलायम, गुलाबी और पूर्ण रूप से विकसित होते हैं, ऐसी महिलाएं ससुराल और पति के लिए बेहद लकी होती हैं। ये पति की सफलता में भी अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही यह एक अच्छी सलाहकार साबित होती हैं। ये परिवार में हमेशा एकता चाहती हैं। ये अपने स्वभाव से ससुराल में सबकी लाडली बन जाती हैं।

मां लक्ष्मी कहती है कृपा

जिन महिलाओं की एड़ी और पंजे की तरफ से उठा हो और बीच में दबा हो तो ऐसी महिलाओं पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। साथ ही महिलाएं अपने पति और ससुराल का हर तरह से सहयोग करती हैं और पति के साथ सुख- दुख में साथ खड़ी रहती हैं। ये अपने पति की बिजनेस में भी मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023