Nature of People way of Speaking: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और उसके आकार को देखकर फलित किया जाता है। लेकिन क्या आपको बता दें कि व्यक्ति की बोलचाल से भी उसके नेचर और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हकलाकर बोलना, तेज बोलना, बिना अटके बोलना यह सब व्यक्ति के स्वभाव का हिस्सा है। आइए जानते हैं ये व्यक्ति की बोलने की स्टाइल से कैसे जानेंगे उसका नेचर…
व्यक्तित्व होता है आकर्षक
अगर कोई व्यक्ति बिना हिचकिचाहट के सामान्य रूप से और तेजी से सावधानी के साथ बोलता है, तो ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। ये लोग दूसरों के सुख- दुख में साथ खड़े रहते हैं। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। साथ ही इनको घूमने-फिरने का शौक होता है। ये लोग जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं।
बातचीत में होते हैं माहिर
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर व्यक्ति उत्साह पूर्ण बोलता है। मतलब स्पीड के साथ बोलता है तो ऐसा व्यक्ति नेचर से हंसमुख होते हैं। ये लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं। साथ ही ये लोग बातचीत में कुशल होते हैं। ये अपने लक्ष्यों को पाकर ही दम लेते हैं। इनके चेहरे पर एक अलग सा तेज होता है। ये लोग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग विपरीत सी विपरीत परिस्थिती में ये लोग शांत बने रहते हैं।
हकलाकर बोलने वाले लोग
हकलाकर जो लोग बोलते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है। साथ ही ये लोग अत्यधिक भावुक होते हैं और छोटी- छोटी बातों पर रूठ कर बैठ जाते हैं। साथ ही अत्यधिक ये लोग सोचते हैं। लेकिन ये लोग दिल के साथ होते हैं और जो बोलना चाहते हैं वो मुंह पर बोल देते हैं।
भारी आवाज वाले व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आवाज भारी होती है। ऐसे लोग दूसरों पर हुकुम चलाने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग सामने वाले व्यक्ति को जल्दी प्रभावति कर लेते हैंं। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। इन लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है।