Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक कथा वाचक हैं। वह वृंदावन में रहते हैं और संत्संग के माध्यम से लाखों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपनी ईष्ट मानते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सत्संग में आई महिला उनके पूछ रही हैं, कि क्या मासिक धर्म के समय भगवान का मंत्र जाप कर सकते या नहीं।

इस पर संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जी बता रहे हैं कि अगर किसी महिला को मासिक धर्म हुआ है तो वह स्नान और साफ- सुथरे कपड़े पहनकर अंदर ही अंदर भगवन नाम का जाप कर सकती हैं। लेकिन उनको माला इत्यादि से जप नहीं करना चाहिए। साथ ही भगवान को भी इस अवधि नहीं छूना चाहिए। केवल मासिक धर्म में मन के अंदर भगवान का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शक्ति मिलती है। साथ ही मन शुद्ध होता है।

साथ ही एक अन्य भक्त ने महाराज जी से पूछा कि  सुखी और धनलाव होने के लिए क्या करना चाहिए। जिस पर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज बता रहे हैं कि महासुखी रहने के लिए प्रभु का आश्रय और भगवान का नाम जाप नहीं करोगे तो आपको सुखी नहीं रह सकते और नहीं आपको शांति मिलेगी। अपने गुरुदेव के द्वारा ईष्ट नाम और उनके चरणावृंद में प्रीति नहीं हुई तो आप जितने भी जतन कर लें। आपको शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती है। लेकिन अगर ये उपाय कर लिए तो आप महासुखी हो जाएंगे।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज कानपुर के सरसौल ब्‍लॉक के अखरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम  श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। महाराज जी को बचपन से ही आध्यात्म के प्रति लगाव था। साथ ही उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था और वाराणसी चले गए थे। साथ ही इसके बाद वह वृंदावन आ गए। अब वह रोज सत्संग करते हैं। जिसमें कई श्रद्धालु आते हैं और अपने प्रश्न महाराज जी से पूछते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023