Weekly Horoscope 2023: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 09 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। आपको बता दें कि इस सप्ताह सूर्य देव, मंगल और बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
- व्यापार में इस सप्ताह निवेश करने से बचें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
- नौकरी पेशा लोगों पर इस सप्ताह काम का दबाव बढ़ सकता है।
- सप्ताह के अंत में कोई शुभ सूचना और धन लाभ मिल सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- यह सप्ताह आपको लाभदायक साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में धन और उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
- नौकरी पेशा लोगों पर काम का बोझ कम होगा और लाभदायक यात्रा हो सकती है।
- इस सप्ताह कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट बिगड़ सकता है।
- दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा, लेकिन माता की सेहत को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा।
मिथुन राशि:
- यह सप्ताह आपको अनुकूल सिद्ध हो सकता है।
- धन लाभ के उत्तम योग हैं, रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- इस सप्ताह आपके सामने कुछ विवाद आ सकते हैं, जिससे आपको दूर रहना चाहिए।
- जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं।
कर्क राशि:
- इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिल सकता है, जो काम रुके हुए थे वो बन सकते हैं।
- बेरोजगार लोगों के नौकरी बात चल सकती है। लेकिन अभी थोड़ा इंतजार और कर करना पड़ सकता है।
- नौकरीपेशा लोग करियर और जीवन के मामले में बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
- व्यवसाय में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और जोखिम भरे निवेश से बचें।
- इस सप्ताह जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि:
- यह सप्ताह आपको प्रतिकूल साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
- भूमि-भवन के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों का इस सप्ताह मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- व्यापारियों को सप्ताह के अंत तक धन और संपत्ति लाभ के योग हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
कन्या राशि:
- यह सप्ताह आपको करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है।
- करियर की बाधा इस सप्ताह दूर होगी, धन का लाभ हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको उधार दिया हुआ या फंसा हुआ धन मिल सकता है।
- इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- किसी दोस्त या रिश्तेदार से इस सप्ताह मुलाकात हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला राशि:
- इस सप्ताह आप व्यापार में निवेश या कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
- भाग्य का आपको इस सप्ताह साथ मिल सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृश्चिक राशि:
- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का बड़ा बोझ आ सकता है।
- इस सप्ताह व्यापारियों को धन के लेन-देने करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
- करियर के मामले में कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
- नई संपत्ति या नए वाहन का क्रय कर सकते हैं।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
धनु राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।
- सप्ताह के अंत में करियर की कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
- इस सप्ताह आपको वाहन थोड़ा सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- इस सप्ताह आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि:
- यह सप्ताह आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- करियर की स्थितियां मजबूत होंगी, पद लाभ हो सकता है।
- इस सप्ताह आपकी कोई योजना सफल हो सकती है।
- व्यापार में लेन- देन करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।
कुंभ राशि:
- आप लोगों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलेगा।
- इस सप्ताह करियर में बड़ा दायित्व इस समय मिल सकता है।
- छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता के मामले में सफलता मिल सकती है।
- परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, साथ ही सदस्य एक साथ बैठकर किसी योजना पर चर्चा कर सकते हैं।
- राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कक्र करेंगे।
Also Read
मीन राशि:
- इस सप्ताह आपको किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है क्योंकि ग्रहों की चाल आपके पक्ष में हैं।
- कारोबार के क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है।
- नौकरी पेशा लोग इस सप्ताह जॉब बदलने पर विचार कर सकते हैं।
- सप्ताह के अंत में परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है।
- जीवनसाथी या परिवार के साथ आप इस सप्ताह कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।