Weekly Horoscope 2022: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में संचरण करेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…

मेष राशि :

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।
  • कमीशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
  • नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। साथ ही धन की सेविंग भी कर पाएंगे।
  • किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

वृष राशि:

  • साल का अंतिम सप्ताह वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।
  • इस सप्ताह कोई योजना सफल हो सकती है।
  • इस सप्ताह नए निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • आप मित्रों या परिवार के साथ इस सप्ताह घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

मिथुन राशि: 

  • इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगोंं पर अचानक से काम का अधिक बोझ आ सकता है।
  • इस सप्ताह आप कुछ फिजूल खर्चे कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  •  सुखी दांपत्य जीवन के लिए कुछ समय परिवार और जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।

कर्क राशि:

  • यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपको सेहत और संबंधों का ध्यान रखना चाहिए।
  • आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सप्ताह के मध्य में आपको करनी पड़ सकती है।
  • इस सप्ताह आपको धन का लेन- देन करते समय सावधावी बरतनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

सिंह राशि: 

  • यह सप्ताह आपको उत्तम रह सकता है।
  • पेशेवर लोगों को इस सप्ताह मनचाही सफलता मिल सकती है।
  • करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ रह सकती हैं।
  • कोई शुभ सूचना आपको इस सप्ताह मिल सकती है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

कन्या राशि:

  • इस सप्ताह आपको किसी विषय को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है।
  • व्यापार में इस सप्ताह आपको मुनाफा कम हो सकता है।
  • किसी पुराने निवेश से आपको इस सप्ताह लाभ हो सकता है।
  • इस सप्ताह परिवार के सदस्य या दोस्तों के साथ आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि: 

  • साल का अंतिम सप्ताह आपका परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बीतेगा।
  • मित्रों या परिजनों के साथ आप इस सप्ताह कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकते हैं।
  •  इस सप्ताह आपको नई योजनाओं से बड़ा लाभ मिल सकता है।
  • इस सप्ताह भूमि क्रय- विक्रय से संबंधित फैसला आ सकता है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि:

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपको संतान संबंधी कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का आपको मनचाहा सहयोग नहीं मिल पाएगा।
  • इस सप्ताह आपको कोर्ट- कचहरी से संबंधित फैसला आ सकता है।
  • इस सप्ताह पेट संबंधित परेशानी आपको हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए वाद- विवाद से बचें।

धनु राशि:

  • यह सप्ताह आपको शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।
  •  इस सप्ताह आय के नए स्रोत बन सकते हैं और संचित धन में वृद्धि होगी। 
  • किसी के साथ आपका इस सप्ताह कार्यस्थल पर वाद- विवाद हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए, वरना पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
  • इस सप्ताह आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

मकर राशि:

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
  • वहीं जो व्यापारी हैं, उनको इस सप्ताह अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  • इस सप्ताह आप कारोबार या किसी अन्य काम से यात्रा पर जा सकते हैं।
  • जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। इसलिए एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

कुंभ राशि:

  • यह सप्ताह आपको आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है।
  • व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
  • इस सप्ताह शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आपको धन निवेश से बचना चाहिए।
  • दांपत्य जीवन बड़ा ही अच्छा रहने वाला है।
  • इस सप्ताह संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि:

  • इस सप्ताह आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।
  • गुरु ग्रह के प्रभाव से आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
  • इस सप्ताह आप किसी धार्मिक या कोई अन्य यात्रा पर जा सकते हैं।
  • कोर्ट- कचहरी के संबंधित कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
  • राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा, किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023