Rashifal 2020, January 2020 Horoscope (Rashifal) In Hindi: नया साल शुरू हो चुका है। ये साल कई मायनों में खास रहने वाला है। क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर अंत तक कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 24 जनवरी को कर्मफल दाता शनि देव धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि करीब ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। फरवरी में मंगल का राशि परविर्तन होगा। देव गुरु बृहस्पति 30 मार्च से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। राहु सितंबर में अपनी चाल बदलेंगे। जानिए ग्रहों की दशा को देखते हुए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020…

वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Rashifal 2020):

मेष: वार्षिक कुंडली के अनुसार भाग्य स्थान में सूर्य, बुध, गुरु, शनि और केतु एक साथ विराजमान है। जिसके कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पूरा साथ देगा। नए साल में लगभग नौ महीने तक राहु आपकी कुंडली के पराक्रम भाव में रहेंगे, जो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के कारक बनेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

वृष: 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में जाते ही आपके ऊपर से शनि ढैय्या खत्म हो जायेगी। जो आपकी लिए राहत की बात है। लंबे समय से रूके हुए कार्य बनने शुरू हो जायेंगे। शुक्र के भाग्य स्थान में आने से आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी। ये साल आपके वैवाहिक जीवन और बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहने वाला है। पढ़ें पूरा राशिफल

मिथुन: शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। जिससे आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा आपकी राशि के भाग्य स्थान पर रहकर आपको करियर में उन्नति दिलायेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

कर्क: इस साल आपको अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य के भरोसे न बैठें। यात्राओं के योग बने रहे हैं। लाभ के कई अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए जनवरी में शनि का गोचर लाभ प्रदान करने वाला बनेगा। पढ़ें पूरा राशिफल

सिंह: इस साल आपकी साख बढ़ेगी। करियर में सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा रिलेशन रहेगा। अविवाहित जातकों की शादी के योग बन रहे हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

कन्या: शनि ढैय्या का प्रकोप खत्म होते ही आपको अपने करियर में सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी। नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए ये साल काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। इस साल आप मानसिक तौर पर काफी मजबूत रहेंगे। पढ़ें पूरा राशिफल

तुला: आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। लव लाइफ के लिए ये साल शानदार साबित होगा। धन भाव में मंगल के होने से धन की प्राप्ति होगी। जनवरी में शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। पढ़ें पूरा राशिफल

वृश्चिक: इस साल आप पर से शनि साढ़े साती खत्म हो जायेगी। जो आपके लिए शुभ संकेत है। रूचक महायोग के बनने से करियर में तरक्की मिलेगी। सेहत पहले से बेहतर होने से आप अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। पढ़ें पूरा राशिफल

धनु: धन के स्थान में शुक्र विराजमान हैं जो आपके लिए धन प्राप्ति के योग बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। राहु के राशि परिवर्तन के साथ शादीशुदा जातकों की लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: शनि आपकी राशि में 24 जनवरी से गोचर करने लगेंगे। जो आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकते हैं। लाभ के भाव में मंगल के विराजमान होने से आपको फायदा मिलेगा। शनि साढ़े साती का दूसरा चरण आपके कष्टों को कम करेगा। पढ़ें पूरा राशिफल

कुंभ: शनि के राशि गोचर से इस राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जायेगा। इस साल आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को करते हुए सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। हेल्थ का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

मीन: आपके लिए ये साल शानदार रहने वाला है। आपको नौकरी, व्यापार, लव लाइफ सभी में सफलता मिलेगी। इस साल आपको अपना लव पार्टनर मिलने के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

साल 2020 का वार्षिक राशिफल पढ़ें यहां… 

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)