Grah Gochar 2023: साल 2023 में गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे, जो कई राशियों के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। कई राशियों के जातकों को गुरु बृहस्पति का साथ मिल सकता है और उनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति 24 नवंबर 2022 से मीन राशि में मार्गी हैं। गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को राशि परिवर्तन कर मेष राशि में जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश कर गुरु बृहस्पति गजलक्ष्‍मी राजयोग बनाएंगे,जो कई राशियों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस योग के बनने से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है।

मेष राशि (Guru Gochar 2023)

गुरु ग्रह के गोचर से बनने से वाले गजलक्ष्‍मी राजयोग से इस राशि के जातकों का समय अच्छा हो सकता है। करियर में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी के नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं। कारोबारी जातकों को भी व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों को लिए फलदायी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Grah Gochar 2023)

गुरु ग्रह के स्थान बदलने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आय और आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कई जातकों को निवेश से भी लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Rashi Parivartan 2023)

इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। कारोबार और नौकरी में समय अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। घर में भी खुशियों का माहौल हो सकता है। निजी जीवन में भी समय अच्छा हो सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023