Rahu Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मयावी ग्रह माना जाता है। साथ ही राहु ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। मतलब वक्री अवस्था में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि साल 2023 शुरू हो गया है और राहु ग्रह 30 अक्टूबर तक मेष राशि (Rahu Planet Gochar In Mesh) में भ्रमण करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम- संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनका इस अवधि में योग बनेगा। वहीं इस समय आपके विरोधी परास्‍त होंगे और आपके मनोबल में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में अचानक से कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जिसके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति की बात करें तो बीच-बीच में कमाई के अवसर आपको मिल सकते हैं। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, वो इस अवधि में आपके व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नौकरी-व्यापार में नए अवसर और उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। इस समय आप व्यापार के संबंध से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे भविष्य में धनलाभ होने की संभावना है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जो लोग रिसर्च के काम से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को इस अवधि में किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति की बात करें तो बीच-बीच में कमाई के अवसर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023