Rahu Planet Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार में ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह साल 2023 में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग (Kendra Tirkon Raj Yog) का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों को पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े लोगों को धनलाभ और उन्नति होने के प्रबल योग हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से मीन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग के लोग इस शुभ योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ पाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं इस समय आपको साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, तो करते हैं। समय अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए काफी शुभ सिद्ध हो सकती है। वहीं इस समय आपकी कोई योजना सफलता हो सकती है। साथ ही जो छात्र विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं यह योग आपको आपको आर्थिक रूप से उन्नति और लाभ दिला सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आपको करियर और व्यापार में सुनहरी सफलता मिल सकती है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय से नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे मुनाफा अच्छा हो सकता है। वहीं शेयर, सट्टा और लॉटरी में आप इस समय अच्छा धन कमा सकते हैं।