Rahu Planet Nakshtra Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 9 फरवरी को राहु ग्रह अश्वनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अश्विनी नक्षत्र पर केतु ग्रह का आधिपत्य है। जिससे यह स्थिति बहुत शुभ रहने वाली है और वहीं राहु ग्रह के ऊपर शनि देव की तीसरी दृष्टि है। इसलिए इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के आय स्थान पर विराजमान रहेंगे। इसलिए आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आप कई माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं राहु ग्रह की दृष्टि रहेगी। साथ ही जो लोग सरकारी ठेके या प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ के योग हैं। भाई- बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में राहु ग्रह भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही संपर्क बड़े लोगों से बनेगा। वहीं पिता के साथ संबंध में मधुरता रहेगी। साथ ही व्यापारियों को धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आकस्मिक लाभ हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं प्रापर्टी के लेन- बेच से लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी छठे भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको भूमि- मकान का लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते आ सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार के या किसी अन्य काम के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो वो मिल सकती है। इस समय आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023