Rahu Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार मायावी ग्रह राहु साल 2023 में मेष राशि में संचरण करेंगे। वहीं वह अक्टूबर में मीन राशि में गोचर करेंगे। जो गुरु ग्रह की स्वराशि मानी जाती है। आपको बता दें कि राहु ग्रह हमेशा वक्री चाल (Rahu Planet Transit In 2023) से गोचर करते हैं। इसलिए राहु ग्रह व्यक्ति को तेजी से फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह साल 2023 में इन 4 राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही अक्टूबर में वह आपकी राशि से 12 वें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आप कुछ विषयों पर डिसीजन लेने में असमर्थ रहेंगे। साथ ही षडयंत्रों का शिकार भी हो सकते हैं। लोगों के साथ आपके झगड़े या विवाद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।

वृष राशि ( Taurus Zodiac)

आप लोगों की गोचर कुंडली में राहु ग्रह 12वें भाव में संचरण कर रहे हैं। वहीं अक्टूबर में वह 11वें स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही आमदनी कम हो सकती है। व्यापार में कोई डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। कोई नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही लेन- देन में सावधानी बरतें। इस समय राहु ग्रह आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023

मकर राशि (Makar Zodiac)

राहु ग्रह आप लोगों की राशि से चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह अक्टूबर में तीसरे स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको माता की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन में उलझनें बढ़ने की संभावना है। भाई- बहन से विवाद हो सकता है। इस समय आपको गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

राहु ग्रह आप लोगों की गोचर कुंडली में अभी दूसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही अक्टूबर में वह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही किसी को उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं इस समय अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोचर रहे हैं, तो रुक जाएं।