Rahu Gochar 2023: राहु ग्रह को एक मायावी और छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। मतलब जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु ग्रह सकारात्मक और शुभ स्थित होता है। तो वह व्यक्ति करियर की ऊंचाईयों को छूता है। साथ ही वह राजनीति में अच्छा नाम कमाता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को करियर में तरक्की और धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं। साथ ही  इस दौरान आपके यात्राओं के अच्छा खास योग भी बनेंगे। वहीं इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धन कमा सकते हैं। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं राहु का यह गोचर आपके करियर और आर्थिक स्थिति के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम रुके हुए थे, उनमें सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। साथ ही आपको आर्थिक रूप से सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं इस समय आप वाहन और कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

राहु ग्रह गोचर तुला राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। वहीं इस समय जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल