Rahu Gochar 2023: इस साल कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। जनवरी 2023 से ही ग्रहों का गोचर शुरू हो जाएगा। वहीं इस साल राहु भी अपना स्थान बदलेंगे, जिसका प्रतिकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को अपनी राशि बदलेंगे। राशि परिवर्तन कर राहु मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह पापी ग्रह मानें गए हैं। अगर जातक की कुंडली में राहु अशुभ प्रभाव में हैं या किसी अन्य ग्रह से पीड़ित है, तो जातक को संकटों का सामना करना पड़ता है। राहु ग्रह किसी राशि का स्वामी नहीं है, लेकिन मिथुन राशि में यह उच्च भाव और धनु राशि में यह नीच भाव में होता है। आइए जानतें है कि राहु ग्रह के राशि परिवर्तन करने से किन-किन राशियों का मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मेष राशि (Rahu Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए राहु ग्रह का गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जातक निवेश न करें अन्यथा हानि हो सकती है। शारीरिक और मानसिक कष्ट भी हो सकता है।

वृषभ राशि (Grah Gochar 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जातक मानसिक तनाव का भी शिकार हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि (Gochar 2023)

इस राशि के जातकों को राहु के वक्री चाल से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जातकों की सेहत भी इस अवधि में खराब हो सकती है। नौकरी और कारोबार में भी विपरीत समय का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023