Paush Amavasya 2022: आज पौष अमावस्या है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष अमावस्या का बहुत महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। वहीं आर्थिक समृद्धि भी आने की मान्यता है। हालांकि इस अमावस्या को कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

मान्यता के अनुसार पौष अमावस्या पर शादी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस अमावस्या को लघु पितृ पक्ष भी माना जाता है। इस दिन पितरों की पूजा, तर्पण, श्राद्ध,उपवास और दान करना चाहिए।

आज वृद्धि योग भी बन रहा है। शुक्रवार को पौष अमावस्या पड़ रही है। ऐसे में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से धन लाभ भी होने की मान्यता है। आइए जानते हैं कि इस अमावस्या पर बन रहा शुभ योग किन-किन राशियों को धन लाभ करा सकता है।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। जिससे आने वाले समय में उन्हें धन लाभ भी हो सकता है। जातकों को कई कार्यो में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

इस राशि के जो जातक कारोबारी है, उन्हें इस दिन विशेष लाभ हो सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। वहीं रूके हुए कार्य भी शुरू हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के छात्र जातकों के लिए यह योग फलदायी हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है। जातकों को पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आपसी समझ में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं सामाजिक पद- प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। साथ ही आर्थिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023