Panch Mahayog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही सालों बाद कुछ ऐसे दुर्लभ योग बनते हैं, जिनका प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 19 फरवरी को केदार, शंख, शश, वरिष्ठ और सर्वार्थसिद्धि योग मिलकर पंच महायोग बने हैं। यह पंचयोग लगभग 700 साल बाद बने हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए पंच महायोग लाभप्रद साबित हो सकते हैं। इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या विदेश जाना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आने से मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं आपको इस समय शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। क्योंकि 17 जनवरी से आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

पंच महायोग बनने से मिथुन राशि के जातकोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि इस अवधि में आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य दो राजयोग बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपके कार्य की सिद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं। उनको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वहीं कारोबारियों को यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। कोई व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है, जिसमें धनलाभ के योग हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए पंच महायोग अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में शश नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए अगर आप किसी संपत्ति व वाहन के खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

साथ ही आपका इस समय जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कोई व्यापारिक पार्टनरशिप हो सकती है, जिसमें धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप इस अवधि में कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023