Numerology: अंकों का हमारे जीवन में विशेष प्रभाव होता है। आपने देखा होगा कि कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। आपको बता दें कि जब भी बच्चे का जन्म होता है, तो वह किसी न किसी तारीख में जन्मलेता है। साथ ही उस तारीख का प्रभाव उसके जीवन में हमेशा रहता है। क्योंकि वो अंक ग्रह से जुड़े होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। ये लोग अपने लक्ष्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 की विशेषता और खूबियांं…

होते हैं सिद्धांतों के पक्के और रहस्यमयी

अंकशास्त्र अनुसार जो लोग मूलांक 8 से जुड़े होते हैं। ये लोग सिद्धांतों के पक्के होते हैं। साथ ही ये लोग रहस्यमयी होते हैं। ये लोग किसी भी चीज के बारे में गहराई से पता करना पसंद करते हैं। ये अपने विचारों को लेकर बहुत मजबूत रहते हैं। ये लोग न्यायप्रिय भी होते हैं। साथ ही  यह लोग किस्मत से ज्यादा अपने कर्म पर भरोसा करते हैं और जिन काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग सेविंग करने में भी माहिर होते हैं और फिजूल खर्च करने से बचते हैं।

शनि देव की होती है विशेष कृपा

मूलांक 8 से जुड़े लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ये लोग ये लोग किस्मत के ज्यादा धनी नहीं होते। लेकिन 30 साल के बाद इनकी तकदीर अचानक से बदल जाती है। लाइफ में इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये पीछे नहीं हटते हैं। साथ ही ये लोग भौतिक सुखों को कम ही पाना चाहते हैं। साथ ही ये लोग साथ ही  ये लोग नौकरी और बिजनेस दोनों ही अच्छे से करने में माहिर होते हैं।

जानिए शुभ दिन, कलर और करियर- कारोबार

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 के जातकों के लिए किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख बेहद शुभ मानी जाती है। ये लोग लोहे, पेट्रोल, खनिज और ऑयल का कारोबार करें, तो अच्छा नाम कमा सकते हैं। साथ ही अगर जॉब की बात करें तो ये लोग इंजीनियरिंग, प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023