New Year 2023: नया साल 2023 आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। हर कोई चाहता है कि आने वाला नया साल उसके लिए खुशियों से भरा हो और घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। वहीं वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल पर घर में हाथी की मूर्ति सहित कई चीजें लाना शुभ होता है। वहीं इन चीजों को लाने से वर्ष भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की भी मान्यता है। आइए जानते हैं कि नए वर्ष पर घर में किन चीजों का लाना शुभ होता है और आर्थिक समृद्धि बने रहने की मान्यता है।
हाथी की मूर्ति घर पर लाना होता है शुभ
हाथी की मूर्ति या तस्वीर घर पर लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। घर में माहौल खुशनुमा बना रहता है और आर्थिक लाभ भी मिलने की मान्यता है। ऐसे में नए साल पर घर में हाथी की मूर्ति लाना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
नए साल पर घर में लाएं मोर पंख, मिल सकता है भाग्य का साथ
नए साल पर मोर पंख घर में लाना बेहद ही शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत ही पसंद है। इसलिए उनके मुकुट पर सदैव मोर पंख लगा होता है। मान्यता है कि घर पर मोर पंख लाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है और भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
शंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की है मान्यता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सनातन धर्म में शंख का बहुत महत्व है। शंख को घर के मंदिर या पूजा स्थल पर रखना बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं शंख भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि घर में शंख रखने से आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है और सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में नए साल पर शंख लाने से वर्ष पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रह सकती है।