Things You Should Never Offer To Lord Shiva: भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, शिवरात्रि और सोमवार का दिन समर्पित है और लोग अपने- अपने तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि भगवान शिव को कौन सी चीज नहीं चढ़ाई चाहिए। क्योंकि इन चीजों को चढ़ाने से भगवान शिव रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

नहीं चढ़ानी चाहिए सिंदूर

शिवलिंग पर कभी सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि हिंदू महिलाएं इसे अपने पति की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं। वहीं, भगवान शिव संहारक के रूप में जाने जाते हैं इसलिए शिवलिंग पर स‍िंदूर नहीं चढ़ाया जाता है और अगर आप सिंदूर चढ़ाते हैं तो भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

नहीं चढाएं तुलसी का पत्ता

भोलेनाथ पर कभी तुलसी जी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सुख- समृद्धि का नाश हो सकता है। क्योंकि भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था, जिससे क्रोधित होकर तुलसी ने भगवान शिव को अपने दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया था। इसलिए शिवलिंग पर कभी भूल से भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए।

नहीं चढ़ाएं ये फूल

श‍िवल‍िंग पर कभी भी लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। साथ ही आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा। वहीं शिव जी सफेद फूल और अपराजिता का पुष्प चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

शंख से नहीं करें जल अर्पित

भगवान शिव को कभी शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक असुर का वध किया था और शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर आप भगवान शिव को शंख से जल अर्पित करते हैं, तो धन की हानि हो सकती है। साथ ही पूजा का आपको फल प्राप्त नहीं होगा।

नारियल का पानी

भोलेनाथ को कभी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। वहीं साबुत नारियल भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं। लेकिन नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही अभिषेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023