Nariyal Upay: हिंंदू धर्म में नारियल का प्रयोग हर पूजा में किया जाता है। साथ ही इसको श्री फल कहा गया है। पूजा में कलश के ऊपर श्रीफल स्थापित किया जाता है। मां लक्ष्मी को श्रीफल बेहद पसंद होता है। वहीं नारियल में त्रिदेवों का वास माना जाता है और इसका इस्तेमाल हर मांगलिक कार्यों में भी किया जाता है। यहां हम आपको नारियल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से जीवन में सुख- समृद्धि और धन में वृद्धि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
सुख- समृद्धि और धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
अगर आफको लगता है कि काफी प्रयासों के बाद घर में सुख- समृद्धि का वास नहीं है। साथ ही धन की सेविंग नहीं हो पा रही है तो आपको एक पानी वाला नारियल गुरुवार के दिन लेना है। ध्यान रहे नारियल बेटी, पत्नी, बहन यां मां के हाथ में ही रखना है। साथ ही इसके बाद इस नारियल को लाल रंग के कपड़े से लपेट दें और मौली से उसे बांध दें। इसके बाद घर के नॉर्थ- ईस्ट क्रानर पर इसे एक चावल के कटोरे पर रख दें और 11 दिन बाद जो गुरुवार आए, उस दिन इसे बहते हुए जल में प्रभावित कर दीजिए। साथ ही पीछे मुड़कर नहीं देखें। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनेंगे। सेविंग होना शुरू हो जाएगी। फंसा हुआ धन भी प्राप्त होगा।
राहु-केतु दोष मिल सकती है मुक्ति
शनिवार के दिन नारियल के दो भाग करके इनमें चीनी भर दें। इसके बाद किसी सुनसान जगह पर ले जाकर इसे जमीन में गाड़ दें। ऐसा करने से आपको राहु- केतु और शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जीवन से नकारात्मकता भी दूर होगी।
नकारात्मक ऊर्जा से मिल सकती है मुक्ति
अगर आपको लगता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो गया है। साथ ही घर में दरिद्रता बनी हुई है तो आपको एक नारियल लेना है और उस पर काजल का एक टीका लगाना है। साथ ही फिर घर के हर कोने में इसे घुमाना है। इसके बाद बुधवार के दिन इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना है। ऐसा करने से आपको नकारात्मकता से मुक्ति मिल सकती है।