Nak Par Til According To Samudra Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर मौजूद तिलों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि हर तिल का अपना अलग मतलब होता है। कुछ तिल शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। आज हम बात करने जा रहे हैं नाक पर तिल के बारे में। मतलब जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, उन लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है। वह लाइफ में तरक्की करते हैं। आइए जानते हैं नाम पर तिल हैने का फल…
नाक की दाईं तरफ हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार नाक के दाईं तरफ तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ इनकी वाणी प्रभावशाली होती है। वहीं इनसे मिलकर लोग इनके फैन हो जाते हैं। वहीं जिन महिलाओं की नाक पर दाईं तरफ तिल होता है, वे बहुत सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। साथ ही इनको जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलता है। इनको संतान का सुख भी समय पर मिलता है। वहीं जिन लोगों के नाक के दाईं तरफ तिल होता है, यो लोग नौकरी के उच्चपद पर होते हैं। साथ ही जीवन के प्रति इनका सकारात्मक रवैया होता है। इनके जीवन में धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।
नाक के बीचो-बीच हो तिल
वहीं जिस व्यक्ति के नाक के बीचो-बीच तिल होता है। ये लोग अपने काम में किसी की भी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करते। मतलब ये अपने मन की करते हैं। ये लोग दूसरों का चेहरा पढ़ने में माहिर होते हैं। साथ ही लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। ये अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग थोड़े आलसी हो सकते हैं। जिस वजह से अपना नुकसान भी कर लेते हैं।
नाक की बाईं तरफ हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के नाक पर बाईं तरफ तिल होता है। ये लोग टेक्निकल माइंड के होते हैं। साथ ही ये लोग इंजीनियरिंग लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। लोग बहुत रचनात्मक होते हैं। यदि कोई भी काम सामान्य तरीके से करना पसंद नहीं आता है। यह हर कार्य में अपनी कलात्मकता दिखाना चाहते हैं। ये लोग नौकरी में उच्च पद प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत बने रहते हैं। ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं।