Mundan Sanskar 2023 Dates: हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। जिनके नाम हैं, 1- गर्भाधान संस्कार, 2- पुंसवन संस्कार, 3- सीमन्तोन्नयन संस्कार, 4- जातकर्म संस्कार, 5- नामकरण संस्कार, 6- निष्क्रमण संस्कार, 7- अन्नप्राशन संस्कार, 8- चूड़ाकर्म संस्कार, 9- विद्यारम्भ संस्कार, 10- कर्णवेध संस्कार, 11- यज्ञोपवीत संस्कार, 12- विद्यारंभ संस्कार, 13- केशान्त संस्कार, 14- समावर्तन संस्कार, 15- विवाह संस्कार, 16- अंत्येष्टि संस्कार।

यहां हम बात करने जा रहे हैं मुंडन संस्कार के बारे में शास्त्रों के अनुसार इस संस्कार को वपन क्रिया संस्कार, मुंडन संस्कार और चूड़ाकर्म संस्कार कहा जाता है। इस संस्कार में बच्चे के पहले वर्ष के अंत में या तीसरे, पांचवें, सातवें वर्ष के पूर्ण होने पर बाल उतारे जाते हैं। इस संस्कार का मुख्य उद्देश्य शिशु को बल, आयु, तेज प्रदान करना होता है। पंचांग के अनुसार मुंडन संस्कार में अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, ज्येष्ठ, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र शुभ माने गए हैं। मतलब इन नक्षत्र में मुंडन संस्कार कराया जा सकता है। वहीं तिथि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी शुभ मानी जाती हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में कौन- कौन से मुंडन के शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, देखिए पूरी लिस्ट…

Mundan Muhurat 2023 List

तारीख आरंभ समय समाप्ति का समय

सोमवार, 23 जनवरी07:13:3031:13:31
शुक्रवार, 27 जनवरी18:37:3131:12:03
बुधवार, 01 फरवरी07:09:4114:04:46
शुक्रवार, 03 फरवरी07:08:3319:00:45
बुधवार, 15 फरवरी07:42:2824:46:57
शुक्रवार, 24 फरवरी06:51:5624:34:13
गुरुवार, 02 मार्च12:44:0533:14:17
शुक्रवार, 10 मार्च06:37:1521:45:39
गुरुवार, 23 मार्च14:09:1230:22:22
शुक्रवार, 24 मार्च06:21:1313:22:48
सोमवार, 27 मार्च17:30:0830:17:43
शुक्रवार, 31 मार्च06:13:0625:57:53
शुक्रवार, 07 अप्रैल10:23:2130:05:05
सोमवार, 10 अप्रैल13:39:5630:01:46
सोमवार, 24 अप्रैल08:26:4726:07:31
बुधवार, 26 अप्रैल11:29:1629:45:21
गुरुवार, 27 अप्रैल05:44:2513:40:19
शुक्रवार, 05 मई05:37:3621:39:57
सोमवार, 08 मई05:35:1818:20:52
गुरुवार, 11 मई14:37:2829:33:12
बुधवार, 17 मई07:39:0122:30:09
सोमवार, 22 मई05:26:5910:36:58
बुधवार, 24 मई05:26:0927:02:22
बुधवार, 31 मई06:00:2613:47:28
गुरुवार, 01 जून13:40:4929:23:38
गुरुवार, 08 जून05:22:3819:00:51
शुक्रवार, 09 जून16:22:5429:22:36
सोमवार, 19 जून20:10:4929:23:15
बुधवार, 21 जून05:23:3715:10:57
बुधवार, 28 जून05:25:2929:25:29
गुरुवार, 29 जून05:25:4816:30:28

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023