Numerology 2023, Ank Jyotish Mulank Number 9: न्यूमेरोलॉजी के अनुसारजिनका जन्म महीने की 9,18, या 27 को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। आपको बता दें कि ये अंक मंगल का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं 9 अंक से जुड़े लोग स्पष्टवादी और साहसी होते हैं। वहीं ये किसी भी परिस्थिति का सामना बहुत अच्छे से करते हैं। साथ ही मंगल ग्रह के प्रभाव से ये कामों को फटाफट निपटाते हैं। लेकिन ये थोड़े क्रोधी स्वभाव के होते हैं और ये व्यवहार से अपने शत्रु बना लेते हैं। साथ ही मंगल ग्रह का प्रभव होने से इनका विवाह देरी से होता है।

वहीं साल 2023 की बात करें, तो ये वर्ष मूलांक 8 वालों को अनुकूल रहेगा। लेकिन स्वभाव में थोडा चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसके कारण आप वरिष्ठ लोगों का निरादर कर सकते हैं। इसलिए स्वभाव में थोड़ी नरमी शुरू से ही बना के चलें, तो बेहतर रहेगा। वहीं करियर और धन के सेविंग के लिहाज से ये साल अनुकूल है। वहीं  कार्यो में थोड़ी कठिनाई आ सकती है, लेकिन आप उसको अच्छे से सुलझा कर सफल बनाने में सक्षम साबित होंगे। आइए जानते हैं मूलांक 9 वालों का करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन…

मूलांक 9 वालों का करियर 2023 (Career Of Mulank 9 In 2023)

करियर की बात करें तो नौकरपेशा लोगों को इस साल अपने वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखना होगा। क्योंकि विवाद के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही साल के मध्य में आपका इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। लेकिन कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों को आपको सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग आयात -निर्यात और मांसाहार का व्यापार करते हैं। उनके लिए यह साल अच्छा साबित हो सकता है। वहीं इस साल आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mulank 9 In 2023)

साल 2023 में व्यवसाय में भागदौड़ लगी रह सकती है। लेकिन धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही इस साल शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कोई प्रापर्टी बेचना चाह रहे हैं तो इस साल बेचने में आप कामयाब हो सकते हैं। लाभ के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कोई इस साल लेन- देन में सावधानी बरतें, क्योंकि हानि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करके समय सही से देख लें, वरना धोखाधड़ी हो सकती है।

मूलांक 9  वालों के लिए वैवाहिक जीवन (Married life And Relationship Of Mulank 9  In 2023) 

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार साल 2023 में कार्यों में व्यस्तता के कारण आपका परिवार से ध्यान हट सकता है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों से आपका मनमुटाव हो सकता है। इसलिए आपको अपने वर्क और पर्सनल लाइफ को संतुलित करने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का आपको सामना करना पड़ सकता है। लेकिन पारिवारिक कोई मुद्दा इस साल सुलझ सकता है। वहीं इस साल आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जो लोग विवाहित हैं, उनका दांपत्य जीवन कुछ महीने छोड़ दें तो पूरी साल अच्छा ही रहेगा।

मूलांक 9  वालों का स्वास्थ्य ( Health Of Mulank 9 In 2023)

इस साल यात्रा के दौरान चोट लगने की संभावना बन रही है। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही ऊंचे स्थान पर जाने से बचें। वहीं इस साल आफको घुटने और जोड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही साल के मध्य में बुखार आपको आ सकता है, जिससे आपको शारीरिक गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए सुबह- शाम टहलें और योगासन करें। 

जानिए, 2023 का शुभ रंग, दिन और कलर

शुभ रंग  :- हल्दी वाला रंग और भूरा 

शुभ अंक :-  3 व 9

शुभ दिन :- गुरुवार व मंगलवार 

जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

साल 2023 इन 2,11,20 और 29 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 3, 12, 21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 इन 4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 5, 14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 इन 6, 15 और 24 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 7, 16 और 25 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 में इन 8, 17 और 26 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)