Numerology 2023, Ank Jyotish Mulank Number 8: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17, 26 है, तो ऐसे व्यक्ति का मूलांक 8 बनता है। आपको बता दें कि अंक 8 को शनि ग्रह प्रतिनिधित्व करते हैं। शनि ग्रह के प्रभाव इनके करियर की तरक्की थोड़ी धीमी रहती है। वहीं जीवन में एक बार शारीरिक कष्ट उठाते हैं। यह व्यक्ति कर्मठ और मेहनती होते हैं। ये स्वभाव से कैलकुलेटिव होते हैं। ये लोग समाज में प्रतिष्ठा पाते हैं। ये हर काम धैर्य के साथ और सोच- विचार कर करते हैं। इसलिए इनके हाथ के कई अवसर निकल जाते हैं। वहीं अगर बात करें तो साल 2023 तो इस साल कुछ बड़े अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। आइए जानते हैं न्यूमेरोलॉजी के अनुसार वैवाहिक जीवन, करियर- कारोबार और सेहत का हाल…
मूलांक 8 वालों का करियर (Career Of Mulank 8 In 2023)
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इस साल व्यवसाय में आपको अधिक अवसर मिल सकते हैं। इसलिए आपको दिन दुगनी रात चौगनी उन्नति कर सकते हैं। वहीं इस साल किसी करीबी रिश्तेदार या मित्रता से आपको लाभ मिल सकते हैं। वहीं उनके साथ पार्टनरशिप में कोई कारोबार खोलने का विचार बना सकते हैं। वहीं इस साल नौकरी में कुछ बदलाव आ सकते है। लेकिन नौकरी सोच- समझकर बदलें। वहीं नौकरी की तलाश वालों को उनकी क्षमताओ के अनुसार नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को इस वर्ष काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mulank 8 In 2023)
आपको इस साल पैसों से संबंधित थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। मतलब लेन- देन करते समय सावधानी बरतें। वहीं पैसा का निवेश करते समय, सोच विचार कर लें। लेकिन इस साल आप प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। जो लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। इस वर्ष उधार लेने से बचें क्योंकि चुकाना भारी पड़ सकता है।
मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married life And Relationship Of Mulank 8 in 2023)
साल 2023 में माता और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। वहीं सदस्यों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है और घर की बात को किसी बाहर के सदस्य से शेयर नहीं करें। अन्यथा यह बात क्लेश का कारण बन सकती है। वहीं किसी बात को लेकर संशय है तो परिवार के सदस्य आपस में बैठकर हल निकालें, तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 8 वालों का स्वास्थ्य 2023 ( Health Of Mulank 8 In 2023)
इस वर्ष आमतौर पर स्वास्थ्य आपका अच्छा ही रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ रह सकती है। जिससे आपको मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। वहीं साल के शुरुआती समय में आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। हालांकि ये अस्वस्थता जल्दी ठीक भी होती दिख रही है। वहीं मानसिक चिंताओं को दूर रहने के लिए पसंदीदा गतिविधियां करते रहे, जो आपको ऊर्जावान बनाएंगी।
जानिए, 2023 का शुभ रंग, दिन और कलर
शुभ अंक :- 3 व 5
शुभ रंग :- सफेद व पीला
शुभ दिन :- बुधवार व शुक्रवार
जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)
जानिए, इन 7, 16 और 25 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा 2023,
साल 2023 इन 6, 15 और 24 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए
साल 2023 इन 5, 14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए