Monthly Horoscope January 2023, मासिक राशिफल जनवरी 2023: जनवरी का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले 14 जनवरी को सूर्य देव गोचर करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करेंगे और 22 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही मंगल और बुध ग्रह भी मार्गी होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।

मेष राशि:

  • आप लोगों के लिए जनवरी का महीना शुभ साबित हो सकता है।
  • इस महीने आप अच्छी जगह पैसा इन्वेस्ट करके अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं।
  • बेरोजगार लोगों को माह के अंत तक करिअर या कारोबार को लेकर कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।
  • प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी।
  • इस महीने आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि:

  • आप लोगों के लिए यह महीना थोड़ा प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
  • इस महीने घर- परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश हो सकती है।
  • कार्य- व्यवसाय में इस महीने सोच- समझकर निवेश करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • इस महीने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा।
  • इस महीने कुछ फिजूल खर्च हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • सेहत इस महीने कुछ खराब हो सकती है।

मिथुन राशि:

  • यह महीना आपको शुभ साबित हो सकता है।
  • इस महीने  नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का साथ मिल सकता है।
  •  इस महीने आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
  •  धन के लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतें।
  • संतान संबंधी कोई शुभ समाचार इस महीने मिल सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

कर्क राशि:

  • यह महीना आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
  • इस अवधि में आपको व्यवसाय में भी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • प्रेम संबंधों की बात करें तो इस महीने आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है।
  • इस महीने आपको फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है।
  • दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रह सकता है। 

सिंह राशि:

  • यह महीना आप लोगों के लिए उतार- चढ़ाव भरा सिद्ध हो सकता है।
  • इस महीने आपका परिवार के सदस्यों के साथ कोई विवाद हो सकता है। इसलिए लगातार बहस करने से बचें।
  • करियर या कारोबार के संबंध से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
  • इस महीने लेन- देन करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को इस महीने मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ इस महीने कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशि:

  • आप लोगों के लिए साल का पहला महीना मिलाजुला रहने वाला साबित हो सकता है।
  • इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त हो सकता है।
  • इस महीने वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
  • इस महीने आप कार्य- व्यवसाय के काम से यात्रा कर सकते हैं।
  • सेहत आपकी इस महीने कुछ खराब हो सकती है, इसलिए लापरवाही करने से बचें।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

तुला राशि:

  • इन महीने आप रिस्क लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • वहीं जो लोग इस महीने नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो समय आपके लिए अच्छा है।
  • माह के मध्य में छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
  • परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।
  • इस महीने आप खर्च सोच समझकर करें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।
  • दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:

  • यह महीना आपको धन के मामले में शुभ साबित हो सकता है।
  • इस महीने आपकी आय में बढ़ोतरी के आसार हैं।
  • व्यापार का निवेश करने से इस महीने बचें, तो बेहतर होगा।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
  • इस महीने आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि:

  • इस महीने आपको शनि देव की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
  • तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
  • बेरोजगार लोगों को इस महीने नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
  • इस महीने संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
  • साझेदारी का काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

मकर राशि:

  • इस महीने आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण करेंगे।
  • नौकरी के नए अवसर इस महीने आपको आ सकते हैं।
  • शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में किया गए निवेश से लाभ संभव है।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की मदद से आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे।
  • इस महीने आप व्यापार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशि:

  • आप लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला साबित हो सकता है।
  • पूर्व में किए गए निवेश से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
  • इस महीने कोई काम जल्दीबाजी में नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • शत्रु आपको इस महीने परेशान कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें।
  • यह महीना परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
  • इस महीने आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है।

मीन राशि: 

  • यह महीना आपको उतार- चढ़ावभरा सिद्ध हो सकता है।
  • इस महीने शनि देव के गोचर करते ही आप पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।
  • इस महीने आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
  • जमीन और घर में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • इस महीने आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023