Budh Gochar 2023: इस माह में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, बुध देव 13 जनवरी को धनु राशि में उदय होंगे, जिसका जातकों पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 2 जनवरी 2023 से धनु राशि में अस्त हैं और 13 जनवरी 2023 को धनु राशि में उदय होंगे। आइए जानते हैं कि बुध देव के उदय होने से किन-किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में बुध देव आठवें भाव में उदय होंगे। लेन-देन में अधिक सावधानियां बरतनी होगी अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी अधिक ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव छठें भाव में उदय होंगे। जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करा पड़ सकता है। कारोबार और करियर में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान आपकी सेहत भी खराब हो सकती है और स्वास्थ्य पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में बुध देव तीसरे भाव में उदय होंगे। जातक अगर कार्यस्थल का परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। यह समय स्थान परिवर्तन के लिए अनुकूल नहीं है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023