Mercury Uday In Pisces: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर उदित और उस्त होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध 27 मार्च को उदित होने जा रहा हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और हर क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का उदय होना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से किस्मत के घर में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। जो व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वहीं यह समय छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे संतान, प्रेम विवाह और उन्नति का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको उच्च शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही प्रेम- संबंध में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। बस आपको प्रयास करते रहना है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध देव का उदय होना धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिससे आपको इस समय समय भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी बी खरीद सकते हैं। वहीं आपको अपनी माता जी का समर्थन भी अलग-अलग क्षेत्रों में मिलता रहेगा।
साथ ही अगर आपका व्यापार प्रापर्टी, खान- पान और रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है, तो इस समय आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं बुध ग्रह की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।