Budh Uday In Meen: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और उस्त होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह मार्च में उदित होने जा रहा हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और हर कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव दिखेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं इस समय आर्थिक समस्या खत्म होंगी और अटके कार्यों में गति भी आएगी। जो मार्केटिंग वर्कर, मीडिया और शिक्षा से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के आय भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  साथ ही आर्थिक सुधार के लिए बनाई गई योजनाएं भी सफल होंगी। वहीं व्यापारियों को धन लाभ की संभावना बनेगी और बिजनस में अच्छा मुनाफा भी होगा। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना मिथुन राशि के जातकों को करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में उदित होने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।

साथ ही नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए ऑफिस में प्रमोशन और वेतन वृद्धि की बातचीत चल सकती है। वहीं  दैनिक व्यापारियों के लिए यह अवधि बहुत शानदार रहेगी। अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023