Budh Dev Transit In Makar: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए सकारात्मक रहता है, तो किसी के लिए नकारात्मक रहता है। आपको बता दें कि 07 फरवरी को बुध देव मकर राशि में प्रवेश (Mercury Planet Transit In Makar) करेंगे। इस गोचर का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होने जा रहा है। जिसे लग्न भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपको पैसे बचाने और धन का निवेश करने में भी सफलता मिल सकती है। आपको करियर में कुछ ऐसे ऑफर मिल सकते हैं, जिसके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे। वहीं इस समय पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे। जिसे संतान और प्रेम विवाह का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय प्रेम- संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। आपकी पर्सनल लाइफ भी इस वक्‍त बहुत ही शानदार रहेगी। प्रेमी जोड़े अपनी लव लाइफ से बहुत संतुष्‍ट रहेंगे। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। वह किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। आपकी कई मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं बुध ग्रह की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023