Budh Dev Transit In Makar: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ रहता है। आपको बता दें कि फरवरी की शुरुआत में बुध देव मकर राशि में प्रवेश (Mercury Planet Transit In Makar) करने जा रहे हैं। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष के अनुसार बुध देव और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वाणी और धन का भाव माना गया है। इसलिए इस समय समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में अचानक से कोई ऐसी पेमेंट मिल सकती है जो काफी समय से रुकी थी। वहीं उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा है, जैसे- शिक्षक, मीडिया कर्मी और मार्केटिंग के वर्कर, उन लोगों के लिए बुध का गोचर शानदार सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों को आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही धर्म और अध्यात्म के विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इमकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पार्टनरशिप के मामलों में भी लाभ होगा। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के आसार हैं।