Mauni Amavasya 2023: माघ मास में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है। इसे माघ अमावस्या या माघी अमावस्या भी कहा जाता है। माघ मास 7 जनवरी 2023 से शुरू होकर 5 फरवरी 2023 तक रहेगा। इस मास में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यो को करने से पुण्यफल के प्राप्ति होने की मान्यता है।
मौनी अमावस्या 2023 मुहूर्त (Mauni Amavasya 2023 Muhurat)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या पड़ती है। अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 को पड़ रही है। अमावस्या तिथि सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 22 जनवरी 2023 को प्रात: 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।
मौनी अमावस्या का महत्व (Importance of Mauni Amavasya)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल भर में पड़ने वाली सभी अमावस्या में मौनी अमावस्या का अधिक महत्व है। इस अमावस्या को संगम स्नान करने से पुण्यफल के प्राप्ति होने की मान्यता है। कहा जाता है कि पितृगण इस दिन संगम में स्नान करने आते हैं। इस दिन दान करने से आर्थिक समृद्धि बने रहने की मान्यता है।
इस अमावस्या को मौन रहकर स्नान किया जाता है यानि को स्नान के बाद ही किसी से बातचीत करने का विधान है। वहीं इस दिन पितरों के तर्पण का भी विधान है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
मौनी अमावस्या पूजा विधि (Mauni Amavasya 2023 Puja Vidhi)
-सूर्योदय से पहले उठे और गंगा या संगम में स्नान करें।
-यदि संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
-स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
-विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें।
-ब्राह्मणों को भोजन कराएं और गरीबों की मदद करें।
-सामर्थ के अनुसार दान करें।