Masik Shivratri March 2023: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। वैदिक पंंचांग के अनुसार मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस महीने की मासिक शिवरात्रि  20 मार्च को है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन व्रत और भगवान शिव की आराधना करता है। भोलेनाथ की उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही इस दिन रात्रि में भोलेनाथ का जलाभिषक, मत्र जाप और रुद्राभिषेक करने वालों पर शिव शंभू की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं शुभ मुहुर्त, तिथि और महत्व…

मासिक शिवरात्रि 2023 तिथि (Masik Shivaratri 2023 Tithi)

वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 20 मार्च 2023 को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर आंरभ हो रही है और इसका अंत अगले दिन 21 मार्च 2023 को प्रात: काल 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। 

मासिक शिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त (Masik Shivaratri 2023 Shubh Muhurat)

पंचांग के मुताबिक भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त 20 मार्च को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर शाम में 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं जो लोग निशीथ काल की पूजा करते हैं उनके लिए रात्रि में 10 बजकर 58 मिनट से रात में 12 बजकर 29 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। निशीथ काल में भोलनाथ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

मासिक शिवरात्रि की पूजा- विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान करके, साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद भगवान शिव के मंदिर या फिर घर के ही मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग और नालियल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, शुद्ध घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से करें। साथ ही शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें। वहीं बाद मेंं दूध से बने प्रसाद का भोग लगाएं और वह भोग घर के सभी सदस्यों में बांट दें।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

शास्त्रों के अनुसार आज के दिन ही भोलेनाथ शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। साथ ही  सबसे पहले भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी ने उनकी पूजा की थी। तभी से इस दिन को भगवान शिव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है लोग मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं, उन पर भगवान शिव की हमेशा कृपा रहती है। साथ ही इस दिन अभिषेक करने से आरोग्य, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति व्यक्ति को होती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023