Masik Durga Ashtami 2022: ज्योतिष शास्त्र में दुर्गाष्टमी व्रत का बहुत महत्व बताया गया है। आज यानी कि 30 दिसंबर 2023 को इस साल की आखिरी दुर्गाष्टमी का व्रत है। इस दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शुक्रवार के दिन दुर्गाष्टमी का व्रत पड़ रहा हो, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार दुर्गाष्टमी का मुहूर्त 29 दिसंबर 2022 को शाम 7 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 30 दिसंबर 2022 को शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार दुर्गाष्टमी का व्रत 30 दिसंबर 2022 को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होने के साथ संकटों से भी मुक्ति मिलती है।
मासिक दुर्गाष्टमी 2022 पूजा विधि
-सुबह प्राप: उठे और स्नान के बाद पूजा स्थल की सफाई करें।
-सभी देवी-देवताओं को गंग जल्द शुद्ध करें।
-लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें।
-मां दुर्गा को सिंदूर, अक्षत और फूल चढ़ाएं।
-मीठे और फल का भोग लगाएं।
दुर्गाष्टमी पर न करें ये काम
-इस दिन सात्विक भोजन करें।
-शराब आदि का सेवन न करें।
-किसी महिला का अपमान न करें।
-दुर्गाष्टमी के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए।