Mars Transit In Gemini 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव क ग्रहों को सेनापति माना गया है। वहीं ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और वीरता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियां प्रभावित होती हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह साल 2023 में मिथुन राशि में प्रवेश (Mars Transit In Mithun) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि के लोगों को करियर में तरक्की और सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं नोकरीपेशा जातकों की वेतन में वृद्धि हो सकती है। बात करें व्यापारियों की तो वह कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। 

कन्या राशि  (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी आपकी राशि से 10वें स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। साथ ही  साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मंगल ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो जातक लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023