Mars Transit 2023: जनवरी 2023 में मंगल देव मार्गी होंगे,जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। मंगल देव की इस अवस्था से कई राशियों के जातकों को लाभ और कई को हानि भी हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 जनवरी 2023 को वृषभ राशि मार्गी होंगे और दो माह तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद मंगल देव 13 मार्च 2023 को राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि मंगल देव के मार्गी अवस्था से मेष, मिथुन और कर्क राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि (Mars Gochar 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव के मार्गी होने से इस राशि के जातकों का समय प्रतिकूल हो सकता है। धन हानि के साथ परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बातचीत के दौरान बहुत सोच समझकर ही भाषा का प्रयोग करें।
मिथुन राशि (Mangle Gochar 2023)
इस राशि के जातकों को मंगल देव के राशि परिवर्तन से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद हो सकता है। बजट के अनुसार ही पैसा खर्च करें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
कर्क राशि (Grah Gochar 2023)
मंगल देव के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपके आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी समय आपके अनुकूल हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। धन लाभ भी हो सकता है और आप अपने लक्ष्यों को भी प्राप्त कर सकते हैं।