Mangal Margi In 2023: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को शौर्य और साहस का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही किसी के लिए चाल में बदलाव सकारात्मक रहती है। तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 13 जनवरी को मार्गी (Mangal Planet Margi) होने जा रहे हैं, मतलब अब वह सीधी चाल से भ्रमण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। साथ ही 3 राशियां ऐसी हैें, जिनको यह अवधि लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्गी मंगल ग्रह का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और आय का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। साथ ही पार्टनरशिप के मामलों में भी लाभ होगा। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य लाभ हो सकता है। वहीं प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का स्थान माना गया है। इसलिए विदेश यात्रा का सपना रखने वालों के काम पूरे हो सकते हैं। किसी काम को लेकर काफी समय से चल रहा तनाव दूर होगा। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा और आपकी लव लाइफ भी पहले से और बेहतर होगी। साथ ही किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
मंगल देव के मार्गी होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको नौकरी के संबंध में अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। वहीं माता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही व्यवसाय संबंधों में तरक्की मिलेगी। परिवार वालों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
