Mangal Planet Margi 2023: साल 2023 में कई ग्रह वक्री और मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में मंगल ग्रह का भी नाम शामिल है। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 13 जनवरी को वृष राशि में मार्गी (Mangal Planet Margi In 2023) होने जा रहे हैं। जिस पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ज्योतिष में मार्गी होना किसी भी ग्रह का सीधी चाल से चलना है और जब भी कोई मार्गी होता है, तो वह अपना शुभ फल प्रदान करता है। इसलिए मंगल ग्रह के मार्गी होने से 3 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किस राशि के जातक हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में मार्गी होंगे। जिससे आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं। साथ ही आप इस समय काम- कारोबार में अच्छी सफलता पा सकते हैं। वहीं नए साल में आप लोग सेविंग भी कर पाएंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को मंगल ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से आठवें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। साथ ही भाग्य में वृद्धि होने के आसार हैं। पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। इस समय आप एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके भाग्य स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरी और व्यवसाय में स्थिति बेहतर होगी। कारोबार चमकेगा और लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। वहीं इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं।