Mars Margi In 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साहस और शौर्य के दाता मंगल ग्रह 13 जनवरी मंगल ग्रह मार्गी (Mangal Planet Margi) होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि के जातकों को इस अवधि में विशेष धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे साहस- पराक्रम और भाई- बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आप जिस काम में रिस्क लेंगे, उसमें आपको लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों को सहयोग भी प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल ग्रह का मार्गी होना कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं छात्रों को मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लगेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में शुभ परिणाम पा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे जॉब और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही विदेश में कार्यरत जातकों के लिए यह अवधि शुभ मानी जा रही है। वहीं इस समय आपको यात्राओं में लाभ के अवसर बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023