Mangal Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के ऊपर उच्च और नीच दृष्टि डालते हैं। साथ ही इन दृष्टियों का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 मार्च को ग्रहों के सेनापति मंगल ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही इनकी अष्टम दृष्टि मकर राशि स्थान पर पड़ रही है, जो इनकी उच्च राशि मानी जाती है। यह दृष्टि 10 मई 2023 तक रहेगी।  इसलिए 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल का उच्च दृष्टि के साथ चलना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह अष्टम दृष्टि से आपके करियर- कारोबार के घर को देखेंगे। इसलिए करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में गति देखने को मिलेगी। जो लोग नौकरपेशा हैं, उनक मार्च के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं सुख- संसाधनों की वृद्धि होगी। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह उच्च दृष्टि से चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि अंगल की अष्टम दृष्टि मकर राशि पर रहेगी। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में ये धन के घर में रहते हुए भाग्य के घर को देखेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही जो आपको फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।  शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। जिन लोगों ने किसी सरकारी नौकरी में सफलता पाने के लिए हाल ही में कोई परीक्षा दी है उन्‍हें इस समय कामयाबी मिलने के आसार हैं। विदेश यात्रा के भी योग हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल का उच्च दृष्टि के साथ चलना तुला राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। साथ ही मंगल ग्रह की जो उच्च दृष्टि मकर राशि पर रहेगी। वो आपके सुख- साधन, प्रापर्टी के घर में, इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्त हो सकती है।

साथ ही जिन लोगों का व्यापार प्रापर्टी, रियल स्टेट और खान- पान से संबंधित है। तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023