Mangle Margi 2023: मंगल देव इस माह में राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल देव को शुभ ग्रह माना गया है। जिस जातक की कुंडली में मंगल देव शुभ प्रभाव में होते हैं। उन्हें कई लाभ होने की मान्यता है। वहीं मान्यता के अनुसार जिस जातक की कुंडली में मंगल ग्रह किसी अन्य किसी ग्रह से पीड़ित होते हैं, तो उन्हें जीवन में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 जनवरी 2023 को रात 12 बजकर 7 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होंगे। मंगल देव को साहस, भूमि, पराक्रम,शौर्य, ऊर्जा आदि का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं कि मंगल देव के मार्गी होने से किन-किन जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

मेष राशि (Mangle Margi January 2023)

मंगल देव इस राशि के जातकों के लिए लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल देव के मार्गी होने से इस राशि के जातकों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। आर्थिक समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सेहत में भी गिरावट हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि (Mangle Gochar January 2023)

मंगल देव इस राशि के जातकों की कुंडली में बारहवें भाव में मार्गी होंगे। जातकों को पेशवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत खराब हो सकती है और स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। संबंधों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

तुला राशि (Mangle Margi 2023)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल देव जातकों की कुंडली के आठवें भाव में मार्गी होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं जातकों को हो सकती हैं। किसी से बातचीत करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी और वाणी पर संयम रखना होगा अन्या वाद-विवाद भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023