Mangle Margi 2023: इस माह में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे, जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव जातकों पर पड़ सकता है। मंगल देव इस माह की 13 तारीख को अपना स्थान बदलेंगे, जिसका जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कुछ जातकों हो लाभ और कुछ को हानि भी हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव वृषभ राशि में मार्गी होंगे। जब भी कोई ग्रह किसी राशि में साधी चाल चलता है,तो उसे मार्गी कहते हैं। आइए जानते हैं कि मंगल देव के वृषभ राशि में सीधी चाल चलने से कर्क, सिंह और कन्या राशियों के जातकों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल देव तीसरे व आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों की कुंडली में मंगल देव नौवें भाव में मार्गी होंगे। आपके संबंध इस दौरान अच्छे हो सकते हैं। आपको अपने छोटे भाई -बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। पिता या माता की सेहत भी खराब हो सकती है।
कर्क
मंगल देव के मार्गी होने का इस राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जातकों पर मंगल देव की कृपा बनी रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव चौथे और नौवे भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर समय अनुकूल हो सकता है सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मां से साथ संबंधों में मधुरता आएगी और इस अवधि में आपको उनका पूरा साथ मिल सकता है।