Mangle Gochar january 2023: इस माह में शनिदेव ही नहीं बल्कि मंगल देव भी अपना स्थान बदलने वाले हैं। 13 जनवरी 2023 को मंगल देव वृषभ राशि में मार्गी होंगे। मंगल देव की इस अवस्था का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 जनवरी 2023 को रात 12 बजकर 7 मिनट पर मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल देव मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होंते हैं। जिस जातक की कुंडली में यह मजबूत स्थिति में होते हैं, उन पर शुभ प्रभाव और जिन जातकों की कुंडली में कमजोर स्थिति में होते है। उन पर मंगल देव का अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि मंगल देव के मार्गी होने के किन-किन राशियों के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में मंगल देव छठे भाव में मार्गी होंगे। आप अगर किसी कानून मामले में फसे हैं,तो इसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी यात्रा पर भी जानें की आप योजना बना सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल देव चौथे व ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में मंगल देव पांचवें भाव में मार्गी होंगे। छात्र जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। पढ़ाई में परेशानियों का सामना कर रहें, छात्रों को राहत मिल सकती है। परिवार में चल रहा विवाद भी इस अवधि में खत्म हो सकता है। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह समय अनुकूल हो सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव तीसरे व दसवें भाव से स्वामी होते हैं। जातक की कुंडली में मंगल देव चौथे भाव में मार्गी होंगे। आप की समस्या का आसानी से समाधान हो सकता है। जीवन साथी के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। कार्यस्थल पर समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है और नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते है। आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा सकते हैं। इस अवधि में आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही अन्य भी कई लाभ हो सकते हैं।