Mangal Planet Vargottam: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और वर्गोत्तम होते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। किसी भी ग्रह का वर्तोत्तम होने का मतलब है कि वह कोई भी ग्रह लन्म कुंडली और नवांश कुंडली में एक ही राशि में आ जाए, तो उस ग्रह की ताकत बढ़ जाती है। मतलब वह अपना पूर्ण फल देता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह वृष राशि में वर्गोत्तम (Mars Planet Vargottam) हुए हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की ये योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का वर्गोत्तम मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में वर्गोत्तम हुए है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस समय आपको धनलाभ के भी योग बने हुए हैं। रुका हुआ पैसा आपको मिलेगा। पुराने निवेश से भी धनलाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही पारिवारिक मतभेद भी हो सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस अवधि में आप लोग मूंगा धारण कर सकते हैं। लेकिन इतना ध्यान रखें, कि कुंडली में मंगल ग्रह नीच के विराजमान नहीं हो।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वर्गोत्तम होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह ने केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। साथ ही मंगल ग्रह लाभ स्थान में भी विराजमान है। इसलिए इस समय आपको कार्य में सिद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी उनकी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों को मंगल ग्रह का वर्तोत्तम होना अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि इस समय आपको हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही सुख- साधनों में इजाफा होगा। मतलब आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग रियल स्टेट और प्रापर्टी के संबंधित काम करते हैं, उनके लिए यह अवधि शानदार रह सकती है। इस समय आपको ग्रहों का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपको करियर में ग्रोथ मिल सकती है।
