Mangal Margi In 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही यह ग्रहों की चाल में बदलाव किसी ग्रह के लिए शुभ रहता है तो किसी अशुभ। आपको बता दें कि 13 जनवरी को मंगल ग्रह वृष राशि में मार्गी (Mangal Planet Margi) होने जा रहे हैं। मतलब अब वो सीधी चाल से चलेंगे। जिससे उनका सकारात्मक प्रभाव 3 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस अवधि में उनको आर्थिक लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आपके लिए लाभ की संभावना बन रही है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह के सीधी चाल से चलने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली से आठवें भाव में मार्गी होंगे। इसलिए अगर लंबे समय आपको किसी बीमारी ने घेर रखा था, उससे आपको निजात मिल सकती है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार रह सकता है। वहीं घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश कर सकते हैं। लाभ के आसार हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल ग्रह के मार्गी होने से मीन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी होंगे। इसलिए नौकरी पेशा जातकों को भी उनकी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आपको भाई- बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही  लंबे समय से अटके हुए सभी काम पूरे होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023